LatestNewsउत्तराखंडबागेश्वर

प्रभारी सचिव जनपद बागेश्वर भूपाल सिंह मनराल 17 जुलार्इ, 2019 को बागेश्वर में

न्यूज होम लाइव के लिए बागेश्वर से कुलदीप सिंह

बागेश्वर… प्रभारी सचिव जनपद बागेश्वर भूपाल सिंह मनराल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2019 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, वैपकास, एडीबी आपदा, विश्व बैंक, आपदा प्रबन्धन, पेयजल निगम, जल संस्थान, कृशि, उद्यान व विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
तथा अपराह्न 02:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक चिकित्सा, बाल विकास, पर्यटन, उद्योग, लीड बैंक, आजीविका, स्वजल, ग्राम्या, वन, ग्राम विकास, डीआरडीए व सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा तथा डिस्ट्रीक प्लान की स्थिति स्टेट प्लान, सीएसएस की प्रगति, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में विस्तृत समीक्षा, होम स्टे की समीक्षा, जनपद की आपदा से संबंन्धित तैयारियों की समीक्षा, भारत सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे- पीएमजीएसवाई, पीएमकेएसवाई, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग की योजनायें तथा इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टस जैसे ग्रोथ सेन्टर इत्यादि एवं 15 सितम्बर 2019 तक चलने वाली जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक लेगें।

Share This News