LatestNewsछत्तीसगढ़

नहर निर्माण में लापरवाही से खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी, किसान परेशान

न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिर्पोट

भैसमा :-
जुनवानी स्थित जलाशय से सिंचाई के लिए नहर का निर्माण किया गया था। नहर निर्माण में लापरवाही बरते जाने के कारण जलाशय का पानी खेतों तक नहीं पहुंच सका। आलम यह है कि सिंचाई के अभाव में किसान को फसल की क्षति उठानी पड़ रही है।किसान झूलबाई का कहना है कि नहर का ठीक ढंग से मरम्मत नहीं होने के कारण पहली बरसात में नहर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त नहर का मलबा पानी के साथ खेतों में समा गया। खेत में रोपाई के लिए करीबन 50 किलो बीज डाला गया था। बीज मलबे के नीचे दब गया है। कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न होने से आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसान ने नुकसानी की भरपाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग को पत्र लिखा है। पत्र में फसल क्षति का मुआवजा की मांग की गई है। किसान झूलबाई का कहना है कि अब तक न तो ठेकेदार ने मलबा हटाया है और न ही मुआवजा राशि दिलाने हेतु कोई प्रयास किया गया। ज्ञात हो कि यह नहर पहरीपारा से भैसमा और जुनवानी के बीच कांक्रीट से बनाया जा रहा है। इस नहर कांक्रीट का कार्य भीषण गर्मी में शुरू किया गया था, जिसमें न तो पानी की तराई की गई और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। नहर के बीच कई स्थान पर कांक्रीट का कार्य नहीं किया गया था। यही कारण है कि बारिश के पानी के साथ मलबा खेत में आ गया। ठेकेदार की लापरवाही खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है।

Share This News