LatestNewsछत्तीसगढ़

सरकार की योजना के लाभ से वंचित रह गए एक लाख 14 हजार उपभोक्ता

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा. जिले में आधे से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं के बिल बकाया हैं। जिन्होंने बिजली खपत के एवज में बिजली बिल का भुगतान विभाग को नहीं किया। इसके कारण ही ऐसे उपभोक्ताओं को शासन की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 50 फीसदी से भी ज्यादा है।
प्रदेश में मौजूदा वित्तीय वर्ष की शुरूआत से ही बिजली हाफ योजना लागू की गई है। नियमों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के एक रुपए की रकम भी बकाया है, उन्हें बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की भरमार है। पिछले तीन माह में जिले में भी योजना लागू है। जिसके तहत उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को हाफ किया गया है।
जिले में एक लाख 14 हजार उपभोक्ता अब भी वंचितपिछला बकाया क्लियर नहीं होने के कारण एक लाख 14 हजार 220 उपभोक्ता अब भी इस योजना से वंचित हैं। सरकार इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट आदेश है कि जिन उपभोक्ताओं का कोई पिछला बकाया ना हो, उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
3.47 करोड़ रूपए अब तक माफयोजना लागू होने से लेकर अब तक की स्थिति में जिले में 86 हजार 347 उपभोक्तों के तीन करोड़ 47 लाख रूपए माफ किए जा चुके हैं। जिनके द्वारा पिछला बकाया चुकता किया जा रहा है। उन्हें योजना के लिए पात्र किया जा रहा है। यह सिलसिला लगातार जारी है।
81 हजार बीपीएल उपभोक्ताओं की संख्याजिले में बीपीएल श्रेणी के 81 हजार 746 उपभोक्ता हैं। इन्हें भी बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिला। इस वर्ग को घ्यान में रखकर ही प्रदेश सरकार ने योजना को लांच किया था।
फैक्ट फाइल-कुल उपभोक्ता- 200567-बीपीएल उपभोक्ता- 81746-घरेलू उपभोक्ता- 102299-व्यावसायिक उपभोक्ता -11815-सिंचाई पंप उपभोक्ता-2110-हाफ योजना का लाभ पाने वाले -86347-राशि – 3.47 करोड़ रुपए
-जिले में 86 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका पिछला बिजली बकाया नहीं है। इसलिए केवल इन्हें ही बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिला है। जिन्हें लाभ नहीं मिला है। उनके बिजली बिल बकाया है। जिसे क्लियर करते ही वह योजना के पात्र हो जाएंगे- -पीवी सजीव, अधीक्षण अभियंता, सीएसपीडीसीएल, कोरबा
बहरहाल योजना का लाभ ना मिलने पर काफी उपभोक्ताओं में नाराजगी व मायूसी देखी गई.

Share This News