दो- दो स्थाई वारंटी छन्नू चढ़ा बाल्को पुलिस के हत्थे
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
बाल्को नगर :कोरबा:-
गौरतलब हो कि बाल्को थाना के नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखनलाल पटेल के आते ही बाल्को थाने के छोटे बड़े तमाम पुलिसकर्मियों में नई उत्साह व जोश की लहर सी दौड़ गई है, जहां पर सभी पुलिसकर्मी अपने अपने दिए हुए क्षेत्र में सही कार्य कुशलता का परिचय दे रहे हैं तो वहीं पर तमाम गस्ती में चौकसी बरते जाने पर कई चोर भी धरे जा रहे हैं. बाल्को थाने के नए थाना प्रभारी लखनलाल पटेल की अगुवाई में हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं ,चाहे वह सड़क जाम का विषय हो या बाजारों व दुकानों में सुरक्षा का विषय हो इस पर भी बाल्को पुलिस इन दिनों अपनी खासी चौकसी बरती हुई है ,साथ ही क्षेत्र में जुए एवं चोरी पर अंकुश लगाने के नित्य नए प्रयास बाल्को थाने द्वारा की जा रही है .
बाल्को पुलिस की मुस्तैदी के इसी कड़ी में
18 वर्ष पुराना स्थाई वारण्टी छन्नू उर्फ क्षम्मू पिता चमरा राम विश्वकर्मा को नंदेली थाना जैजैपुर जिला जांजगीर से पकड़ा गया.
छन्नू के विरुद्ध माननीय न्यायालय से दो स्थाई वारंट जारी हुए 18 वर्ष हो चुके थे तथा वा 18 वर्षों से छन्नू फरारी काट रहा था . बाल्को पुलिस ने अपनी बखूबी जिम्मेदारी समझते हुए बाल्को थाना प्रभारी लखनलाल पटेल की अगुवाई में 18 वर्ष के वारंटी छन्नू को धर दबोचा है , जहां से उसे न्यायालय पेस कर दिया जाएगा.

