पिता ने लगाई कलेक्टर के पास गुहार, पत्नी को कहीं भी जाने की आजादी पर बच्चों को करे सुपुर्द
न्यूज होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिर्पोट
कोरबा। समाजिक कायदों को नहीं मानने के कारण कोरवा समाज ने कदमझरिया निवासी बुटूराम कोरवा की पत्नी बिरसो बाई को जाति से बाहर कर दिया है। बिरसो बाई बुटू के तीन बच्चों के साथ चुईया निवासी मोहम्मद अजीज के पास चली गई है। बिरसों कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र है, किंतु वह उसके बच्चों को वापस करे। इस आशय की मांग लेकर बुटूराम कोरवा कलेक्टोरेट पहुंचा था। उसका कहना है कि उसकी पत्नी कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र है, किंतु उसके तीन बच्चों को वही साथ ले गई है। बुटूराम ने बताया कि मामले की सूचना उसने पहले भी लेमरू थाने में दिया है, किंतु अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बुटूराम तीर कमान के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा था। उसने बताया कि वह कदमझरिया से पैदल चलकर आ रहा है। उसके पास इतनी राशि नहीं कि व किराया का निर्वहन कर सके। उसने बताया कि रास्ते में जंगली जानवारों का भय रहता है, इस वजह से तीन धनुष लेकर आया है।

