LatestNewsछत्तीसगढ़

वन भूमि पर काबिज परिवारों को बेदखल करने के खिलाफ माकपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट

कोरबा – पाली तहसील अंतर्गत ग्राम रैनपुर में 6 आदिवासी दलित पिछडा वर्ग के परिवारो के मकान विगत 28 जून को सरपंच पति के नेतृत्व में जेसीबी का उपयोग कर मकान ढहा दिया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित मकान भी ढहाया गया है
इस कार्यवाही के खिलाफ आज मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
उल्लेखनीय है कि प्रभावित परिवार विगत 3 पीढ़ी से उक्त गांव में निवासरत है व अपनी जीविका निर्वाह के लिए उसी जमीन पर कास्तकारी करते है वनाधिकार कानून के मुताबिक वे सब वनाधिकार पट्टा के पात्रता रखते है और अनेकों बार पंचायत में वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किए हैं लेकिन उन आवेदनो पर पंचायत ने कोई भी उचित कार्यवाही नहीं करके अब उन्हें जमीन से बेदखल करने की इस मुहिम से अनेकों संदेह को जन्म दे रहा है
माकपा नेता ने तोड़फोड़ के दरम्यान तहसीलदार और पुलिस कर्मी की उपस्थिति पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि पंचायत द्वारा किए जा रहे गैरकानूनी काम में प्रशासन किस तरह सहयोग कर सकता है प्रशासन की भूमिका पर ही संदेह पैदा करता है
माकपा ने आज कलेक्टर के नाम सौपे ज्ञापन में मांग किया है कि संबंधित परिवार कि बेदखली पर तुरंत रोक लगाई जाए ,प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करने और तोड़फोड़ में शामिल अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही करने एवं प्रभावित परिवारों को वनभूमि का पट्टा प्रदान करने की मांग किया है अपर कलेक्टर के साथ प्रतिनिधि मंडल की हुई चर्चा के दौरान अधिकारी ने इस पर तुरंत जांच करने का अस्वासन दिया है
माकपा के प्रतिनिधि मंडल में सुखरंजन नंदी ,प्रशांत झा ,दीपक साहू ,रुद्र महंत,दिलहरण बिंझवार, चंदर सिंह, विशुन धनकुंवर, दरस्मती,श्याम बाई, विमला बाई, मनटोरा बाई उपस्थित थे
पार्टी ने मकान तोड़े जाने में शामिल व्यक्तियों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से भी किया है एवं दोषियों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही करने का भी मांग किया हैl
अब देखने वाली बात यह होगी कि कलेक्टर महोदया व जिला पुलिस अधीक्षक इस ज्ञापन पर इस तरह के प्रशासनिक कार्य करती है.

Share This News