LatestNewsछत्तीसगढ़

वर्षों पुरानी बनी पानी की टंकी हुई लापरवाही की शिकार

न्यूज़ होम लाइव के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट

कोरिया। चिरिमिरी के गोदरीपारा में शासकीय प्राथमिक शाला भवन के बगल में स्थित एक लाख लीटर की पानी टंकी जो वर्षो पूर्व निगम के द्वारा बनाई गई थी। परंतु महापौर के. डोमरू रेड्डी के द्वारा अपनी बहनों को एक वर्ष पूर्व राखी के त्योहार के उपलक्ष्य में वर्षों पूर्व बनी पानी टंकी में साफ सफाई कर अलग से मोटर पंप पाईप लाई विस्तार कर देने की घोषणा को एक वर्ष बीत चुका परंतु जिस तरह से वर्षो पूर्व निगम का सिस्टम अपनी संपत्ति को बनाकर भूल जाता था उसी प्रकार वर्षों पूर्व बनी पुरानी पानी की टंकी को उपयोग में लाने हेतु महापौर के. डोमरू रेड्डी के निर्देष पर निगम के द्वारा सुविधाजनक और सुलभ सहित प्रेषरयुक्त पानी देने के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व मोटर पंप सहित अन्य सामानों की खरीदारी तो कर ली परंतु उनका उपयोग उक्त पानी की टंकी में आज तक किसी भी रूप में नही किया गया। जबकि निगम के द्वारा सालभर पूर्व गोदरीपारा वासियों को प्रेषर युक्त पानी देने हेतु लाखों रूपयों का सामान क्रय किया गया था। जैसे पूर्व में पानी की टंकी बनाकर भूल गए उसी प्रकार वर्तमान स्थानीय रकार पानी देने के नाम पर मोटर पंप और अन्य सामान के नाम पर लाखों रूपये व्यय तो करती हैं। परंतु आज तक उन लाखों रूपयों के व्यय से कोई भी लाभ जल उपभोक्ताओं को नही मिला।
ज्ञात हो कि, गोदरीपारा शासकीय प्राथमिक शाला भवन के बगल में स्थित एक लाख लीटर की पानी टंकी जो वर्षो पूर्व निगम के द्वारा बनाई गई थी, जिसका उपयोग विभाग के द्वारा नही किया जा रहा है। पानी सप्लाई में प्रेषर कम हो जाने के कारण और नगर वासियों को रात्रि की पानी सप्लाई से मुक्ति दिलाने हेतू निगम के द्वारा मोटर पंप लगाकर उक्त पानी टंकी में पानी भरकर दिन के समय नगर वासियों को पानी को सप्लाई किए जाने का एक पखवाड़ा के अंदर निगम के महापौर सहित अधिकारियों द्वारा एक वर्ष पूर्व कहा गया था। जिसके लिए इंजीनियर विजय बधावन की देखरेख में पानी टंकी की सफाई और पाईप लाईन जोड़ने हेतू नाली की खुदाई एवं रंगरोंगन का कार्य किया गया था। परंतु आज की स्थिती में जिस प्रकार पूर्व में पानी की टंकी स्थित थी उसी प्रकार हैं। केवल उस समय उसमें रंग रोगन और पाईप विस्तारीकरण का कार्य ही किया गया था।

Share This News