बेरीनाग। उडियारी का संदीप बने असिस्टेंट कमांडेट,गाव में खुशी की लहर
न्यूज होम लाइव संवाददाता
बेरीनाग। तहसील मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित उडियारी गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह महरा के 23 वर्षीय बेटे संदीप सिंह महरा का संघ लोक सेवा आयोग से सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट में चयन हुआ है। संदीप के चयन की जानकारी पूरे क्षेत्र में खुशी का मौहाल है। संदीप ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई की नवजीवन बुनियादी शाला कांडे किरोली से की उसके बाद उसका चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में चयन होेने के बाद कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई यही से प्रथम श्रेणी में पास की थी। पिथौरागढ़ महाविद्यालय से बीएससी करने के बाद पिछले दो वर्ष से दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहा था। संदीप ने बताया कि बचपन से सेना में जाने का शौक रहा था। संदीप के पिता सुरेन्द्र सिंह महरा वर्तमान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 35 वाहनी में उत्तरकाशी के डाडा माही में एसआई के पद पर तैनात है। माता दीपा देवी गृहणी है। छोटा भाई मंदीप बरेली से एमएसी करने के साथ सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहा है। संदीप ने इसका श्रेय अपने माता पिता दादा दादी गुरूजनो और अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को दिया है। दादा गोविद सिंह महरा दादी नदुली देवी,पिता सुरेन्द्र सिंह,माता दीपा देवी ने खुशी जताई। संदीप के चयन पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी,सांसद अजय टम्टा,विधायक मीना गंगोला,विशन सिंह चुफाल,ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी,पूर्व प्रमुख खुशाल भंडारी,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा,ग्राम प्रधान उडियारी राजन राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला देवी,सहित आदि ने खुशी व्यक्त की है।

