पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ जुर्म दर्ज
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी के खिलाफ बिलासपुर सिविल लाईन थाने में एक FIR दर्ज हुई है।
गौरतलब है कि छानबीन समिति ने 23 अगस्त को जोगी को आदिवासी ना मानते हुये उसकी जाति को निरस्त कर दिया और समिति ने बिलासपुर कलेक्टर को कार्रवाई के लिये अधिकृत किया था। इसके बाद सिविल लाईंस थाने में अपराध क्रमांक 559/19 दर्ज करते हुये अजित जोगी के विरुद्ध धारा दस (1) सामाजिक प्रास्थिती प्रमाणीकरण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। अजित जोगी के विरुद्ध यह FIR कलेक्टर की ओर से तहसीलदार ने दर्ज कराई है।यह ग़ैरज़मानती धारा है जिसमें अधिकतम दो वर्ष की सजा और अधिकतम बीस हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

