लालकुआं से कासगंज स्टेशन के बीच तमाम रेलगाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया,
न्यूज होम लाइव व्यूरो राजेन्द्र पंत रमाकान्त
लालकुआं। रेल विभाग ने जहां लालकुआं से कासगंज के बीच बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 219 यात्रियों से 95 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वही नगर पंचायत लालकुआं ने दर्जनभर दुकानदारों का चालान कर दस हजार रुपए जुर्माना वसूला।
मंडल रेलवे मुख्यालय के सीटी टीआई कैलाश कुमार और विवियन रिचर्ड्स ने संयुक्त रूप से शनिवार को लालकुआं से कासगंज स्टेशन के बीच तमाम रेलगाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया उक्त टीम में रेलवे के 23 अधिकारी शामिल थे जिसमें लालकुआ- कासगंज खंड में सघन टिकट जांच कार्यक्रम चलाते हुए बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 219 यात्रियों को रंगे हाथों दबोच कर उनसे कुल पिच्चानब्बे हजार चार सौ नब्बे रुपये की वसूली की गयी। अभियान में कुल 23 टिकट चेकिंग स्टाफ़ ने भाग लिया। उक्त अभियान का नेतृत्व सीटीटीआई हेड क्वार्टर कैलाश कुमार और विलियम रिचर्ड्स के द्वारा किया गया।

