LatestNewsविशेष संवाददाता देहरादून

रणवीर सिंह को शिक्षा जगत में अतुलनीय विकास कार्य के लिए अल्मा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड व वर्ल्ड बुक आफ रिकॉड्र्स लदंन से सम्मानित किया गय

न्यूज होम लाइव व्यूरो रमाकान्त पंत,

इंदौर / देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह को शिक्षा जगत में अतुलनीय विकास कार्य के लिए अल्मा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड व वर्ल्ड बुक आफ रिकॉड्र्स लदंन से सम्मानित किया गया। इंदौर की मैरियट होटल में आयोजित अल्मा 20 वें राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड समारोह में उन्हें यह पुरुस्कार दिया गया।सी ०बी ०एस० ई बोर्ड के क्षेत्राधिकारी रणबीर सिंह बताते है, कि उत्तराखण्ड़ आने के पश्चात् मन में संकल्प था बोर्ड के अधीन अध्ययनरत छात्रों तथा कार्यरत कार्मिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करना, सी बी एस ई के स्थाई कार्यालय के लिए भूमि लेने के साथ ही देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने को कुछ हट कर कार्य करना। बीते तीन चार सालों में श्री रनबीर सिंह ने दिन रात परिश्रम कर अपने सभी संकल्प पूरे कर दिखाये। अभी हाल ही में अगस्त माँह में सी बी एस ई बोर्ड गठन के नब्बे वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द रावत द्वारा भी रनबीर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया और उनकी जमकर प्रशंसा की गयी। एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत अनेकानेक सामाजिक कार्यों में भी रनबीर सिंह की सक्रियता को सभी अधिकारियों के लिए अनुकरणीय बताया। देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को संवारने में इनके प्रयासों की जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम होगी। अत्यन्त सरल स्वभाव के धनी मधुर भाषी अधिकारी रनबीर सिंह से आज राज्य के तमाम नौकरशाहों तथा अधिकारियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। बारहाल अल्मा नेशनल एक्सीलेट अवार्ड व वर्ल्ड बुक आफ रिकॉड्स लदंन से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share This News