HealthLatestNewsuttarakhandहल्द्वानी न्यूज लाईन ब्यूरो

डेंगू बीमारी के लक्षण बचाव एवं सावधानी के बारे मे घर-घर जानकारी दी।

न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकान्त पंत,

हल्द्वानी- महानगर मे डेंगू बीमारी के लक्षण बचाव एवं सावधानी के बारे मे घर-घर जानकारी देने के लिए महानगर मे कार्यरत आशा कार्यकत्री एवं एएनएम सोमवार से विभिन्न वार्डो मे जायेंगी। आम जनता से स्वास्थ विभाग के इन कर्मचारियों ंद्वारा दोतरफा संवाद करते हुये जानकारी दी जायेगी वही डेगू से बचाव लक्षण एवं प्रचार साहित्य भी दिया जायेगा साथ ही इन कर्मियोे द्वारा लोगो के घरों के कूलरों,छतो की पानी की टंकियो की जांच की जायेगी तथा घरों मे पडे टायरो, टूटे बर्तनों मे जमा पानी को हटाते हुये लावा पनपने की सम्भावनायंे भी लोगो को बताई जायेंगी। इस सम्बन्ध मे जिलाधिकरी श्री सविन बंसल की तत्परता के मदद्ेनजर स्वास्थ विभाग ने प्रचार-प्रसार की सूूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की है, जिसको आशा कार्यकत्री एवं एएनएम मूर्त रूप देंगी। सोमवार से शुरू हो रहे घर-घर प्रचार एवं जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय मे रविवार को आशा कार्यकत्री एवं एएनएम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के तौर तरीके स्वास्थ कर्मियों को बताये गये।
स्वास्थ कर्मियो को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि स्वास्थ विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ ही लोगों के बीच स्वास्थ विभाग के विशेष अभियानो को सफलतापूर्वक संचालित करने मे आशा कार्यकत्रियों एव एएनएम का विशेष योगदान रहा है। बदले मौसम में डेंगू संका्रमक बीमारी के प्रति लोगो ेको जागरूक करने मे यह स्वास्थ कर्मचारी विशेष भूमिका निभायेंगे। उन्होने कार्यशाला मे मौजूद कर्मियों से कहा कि वह लोगो से घर-घर जाकर सम्पर्क करें उन्हे डेगू के लक्षण बचाव तथा सावधानी के बारे मे जानकारी दें। उन्होने का कि मौजूदा दौर सोशल मीडिया का भी है लिहाजा डेगू से सम्बन्धित जानकारी आशा कार्यकत्री का वाटसएप गु्रप, फेस बुक व अन्य साधनों से साझा करें। उन्होने कहा कि सभी कर्मी बेस अस्पताल तथा सुशीला तिवारी मे डेगू जांच व उपचार के सम्बन्ध में भी लोगो को बतायें।
सेमिनार मेे उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत ने कहा कि कूलर की टंकी को सप्ताह मे एक बार अवश्य साफ करें। दोबारा पानी भरने से पहले टंकी अच्छी तरह सूखा लें इसके अलावा कूलरों मे एक चम्मच डीजल, पेट्रोल या मिटटी का तेल अवश्य नियमित रूप से डाले, घरों के आसपास पानी जमा ना होने दें, खाली पडे टायरों मे पानी जमा ना होने दे, रूके हुये पानी के स्रोतों को मिटटी से भर दें, सोते समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने की क्रीम का प्रयोग करेें। देैनिक प्रयोग होने वाले पानी इक्कठा करने वाले बर्तन पानी की टंकियो का ढक्कर रखें, घर के समस्त कबाड जनित सामान जिसमे जल इक्कठा हेाता हो को जल रहित करे दें, जहां तक सम्भव हो पूरी आस्तीन की कमीज तथा मोजे का प्रयोग करें, तेज बुखार होने पर चिकित्सक से सम्पर्क करंे। डेगू के सम्बन्ध मे अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम सरकारी अस्तपताल से सम्पर्क करें।
साधारण डेगू बुखार के लक्षणो की जानकारी देते हुये डा0 बलबीर ने बताया कि भयानक तेज बुखार आना, सिर मे दर्द होना, आखों मे तेज दर्द व जलन होना, मांसपेशियों एवं जोडो मे भयंकर एव असहनीय दर्द होना, छाती एवं बाहों पर लाल चिकक्त्ते पडना डेगू के लक्ष्ण है। उन्होेने डेगू हैमरेजिक ज्वार के वारे मे जानकारी देते हुये बताया कि इसके भी अधिकांश लक्षण डेगू की तरह है लेकिन पेट मे लगातार तेज दर्द होना,खाल का ठंडा पडना तथा सिकुड जाना, नाक मुहं तथा मसूडो ंसे खून आना तथा गाल के नीचे खून आना तथा अत्यधिक घबराहट होना इसके लक्षण है। उन्होने बताया कि एलाइजा के माध्यम से डेगू की पुष्टि की जाती है बिना पुष्टि हुये भ्रमित होने की आवश्यकता नही है। वर्तमान मे वायरल ज्वर भी चल रहा है कभी-कभी लोग वायरल ज्वर को भी लोग डेगू समझ लेते है।
कार्यशाला को मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, नगर स्वास्थ अधिकारी मनोज काण्डपाल, जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन सिह राणा, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष कुमार सिह, उपजिलाधिकारी विवेक राय, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।

Share This News