LatestNewsदिल्ली

भारत के चंद्रमिशन को लगा झटका , मोदी ने दिया आश्वासन


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


बैंगलोर — शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भारत अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचने के एकदम करीब था लेकिन चाँद से लगभग दो किलोमीटर दूर पहुँचकर अचानक विक्रम लैंडर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय का संपर्क आखिरी कुछ मिनटों में टूटकर बड़ा झटका लगा। जिससे इसरो के कंट्रोल रूम में मायूसी हाथ लगी और सन्नाटा पसर गया। इसरो चीफ के० सिवन का कहना है कि वैज्ञानिक फिलहाल आंकड़ों का अध्ययन करने में लगे हैं।हालाकि इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को हिम्मत देते हुये कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आपने जो किया वह कम बड़ी उपलब्धि नही है , आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है।
अब चंद्रयान-2 के बारे में जानकारी का इंतजार है। लैंडर की सही लोकेशन की जानकारी नही मिल पाने से इसरो कंट्रोल रूम के वैज्ञानिकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। इसरो की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। कंट्रोल रूम में वैज्ञानिक आंकड़ों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं . 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का सब कुछ अभी समाप्त नहीं हुआ है और अब भी इसरो के वैज्ञानिकों में आस बंधी हुई है। गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान पिछले 83 दिनों से अंतरिक्ष में है 3.8 टन वजनी यह यान चंद्रमा की कक्ष में चक्कर काट रहा है।

Share This News