LatestNewsuttarakhandपिथौरागढ

थल के तल्ला जौहार में बादल फटने से तबाही,एक मकान में मलबा घुसने से एक की मौत ,दो महिलाएं घायल ‌‌।

न्यूज होम लाइव के लिए अनिल की रिर्पोट

‌पिथौरागढ जनपद के थल से सटे ‌ तल्ला जौहार में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। बादल फटने से गाँव में व्यापक तबाही मचाई है। मकान में मलबा‌ घुसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई,दो महिलाएं मलबे में दब गई। उनको तत्काल मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। थल नाचनी सड़क बंद है,जिससे बचाव‌ कार्य में दिक्कत आ रही‌ है। टिमटिया में बादल देर रात 2:40 में फटा,जिससे राम सिंह पुत्र दयान सिंह के मकान में मलबा भर गया।इससे घर में सो रहे राम सिंह‌ की‌ दब जाने से मौत हो गई। राम सिंह की पत्नी धनी देवी 55 व चन्दा देवी 70 मलबे में दब गई थी।जिन्हें गांव के लोगों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला।उनका उपचार ‌चल रहा है। इसी गांव से सटे कोटयूडा के गोकुल धुरा तोक खीमा देबी पत्नी रमेश सिंह का मकान टूटने से गोठ में बंधे कई जानवर दबने की सूचना है। हूपली के पास एक मैक्स जीप व दो बाइक भुजगड नदी में समा गई हैं। बादल फटने की‌ घटना के बाद‌ रामगंगा का जल स्तर बढ़ने से थल में भी लोग अनहोनी की आशंका से‌ डरे हुए हैं। डीएम ने बचाव व राहत दल को मौके के लिए रवाना कर दिया है।

Share This News