LatestNewsuttarakhandउत्तराखंडनैनीताल

एलबीएस महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव

न्यूज होम लाइव के लिए लालकुआ से सचिन गुप्ता की रिर्पोट

लालकुआं। हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद, सचिव पद पर धीरज जोशी और संयुक्त सचिव पद पर पवन दुम्का निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब 9 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 4 पदों के लिए छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा और हेमंत कुमार आर्य के बीच सीधी भिड़ंत मानी जा रही है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर पांडे और वर्षा शाह के बीच चुनावी टक्कर है। इसके अलावा छात्रा उपाध्यक्ष में भी गरिमा कांडपाल और मंजू पांडे आमने-सामने हैं। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी वैध प्रत्याशियों की सूची में कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पप्पू शर्मा, सांस्कृतिक सचिव रोहित दुम्का, संकाय प्रतिनिधि विज्ञान अजय मेलकानी का निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन पत्रों की जांच में सचिव पद के नीरज सिंह भंडारी का नामांकन पत्र अवैध पाया गया क्योंकि उनकी आयु 22 वर्ष से अधिक पाई गई। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर सचिन फुलारा का उनके स्वयं के अनुरोध पर नामांकन पत्र निरस्त किया गया। साथ ही संकाय प्रतिनिधि कला के पद पर अनुज नेगी का नामांकन पत्र भी अवैध पाया गया हालांकि इस पद के लिए किसी दूसरे छात्र नेता ने नामांकन नहीं किया था लिहाजा अब यह पद खाली है जिस पर विद्यालय प्रशासन और चुनाव प्रभारी विचार कर आगे निर्णय लेंगे।
इधर चुनावी मैदान में डटे प्रत्यासियों ने अपना-अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

Share This News