गृहमंत्री कल राजीव भवन में आमजनों से मिलेंगे
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — गृह, जेल, लोक निर्माण, धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कल 13 सितंबर 2019 शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से राजीव भवन में बैठेंगे। इस दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विभाग से संबधित समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

