प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिये नामांकन तिथि बढ़ी
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2019 तक बढ़ा दी है। पुरस्कारों के लिये नामित व्यक्तियों से संबधित प्रविष्टियां वेब पोर्टल www.nca-wcd.nic.in पर ऑनलाईन जमा करनी होंगी। देश के मेधावी बच्चों, व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दो श्रेणियों, बाल शक्ति पुरस्कार और बाल कल्याण पुरस्कार के अंतर्गत दिया जाता है।

