सचिन गुप्ता लाल कुआं
हल्दूचौड़- गांव- गांव गली – गली तक छोटे-छोटे बच्चों में पहुंच रहे नशे के खिलाफ अभिभावक बेहद परेशान है लिहाजा अपने बच्चों को नशे की गर्त में जाता देख माताओं ने घर से निकल कर सड़क पर प्रदर्शन किया और नशे के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन कर रही मातृशक्ति का कहना है कि आज गांव गांव गली गली में ऐसा नशा पहुंच चुका है, जिसके सेवन से न सिर्फ बच्चे की जिंदगी बर्बाद हो रही है बल्कि पूरा परिवार खत्म हो रहा है ऐसे प्राणघातक नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और प्रशासन को प्रयास करने चाहिए? मातृशक्ति ने जन जागरूकता जुलूस निकालते हुए बच्चों को और नई पीढ़ी को इस नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही नशे को प्रभावी तरीके से रोकने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए । महिलाओं का कहना है की पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने पर नाकाम साबित हो रही है। लिहाजा दूरदराज से तस्कर यहां नशे की सप्लाई कर छोटे-छोटे बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं।

