LatestNewsछत्तीसगढ़

जैश ए मोहम्मद ने दी दुर्ग सहित 11 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर – जैश ए मोहम्मद छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन सहित देश के 11 रेलवे स्टेशन और 06 धार्मिक स्थानों को उड़ाने की धमकी दे रहा है। इसके लिये जैश ए मोहम्मद ने बाकायदा ख़त जारी कर धमकी भी दी है ये खत या तो स्टेशन मास्टर के पास पहुँचे है, या फिर आरपीएफ थानों में।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जंक्शन के साथ रोहतक, रेवाड़ी, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई सिटी, बंगलुरू, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, कोटा, इटारसी रेलवे स्टेशनों और राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, एमपी, यूपी व हरियाणा सहित छह राज्यों के मंदिरों को निशाना बनाने का जिक्र किया गया है। पत्र मिलने के बाद प्रकरण उच्चाधिकारियों तक पहुँचा। और जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों व प्लेटफार्म पर चेकिंग बढ़ा दी है।

Share This News