युवा जागृति संगठन बालको के पदाधिकारियों ने ली साप्ताहिक बैठक
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
युवा जागृति संगठन कार्यालय में युवा शक्ति संगठन बाल्को के पदाधिकारियों व अध्यक्ष विकास डालमिया ने अपने सभी सदस्यों की बैठक ली ,जहां पर सभी पदाधिकारियों तथा प्रभारियों ने उपस्थित लोगों की परेशानियां सुनीं तथा सभी परेशानियों से रू-ब-रू हुए ,साथ ही अनेकों समस्याओं के निवारण हेतु की गई चर्चा , युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया ने संगठन के सदस्यों की परेशानियों और तकलीफों को सुना तथा लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले।
इसी कड़ी में परसाभाटा प्रभारी राकेश भारती के द्वारा युवा शक्ति संगठन में 5 नए सदस्यों को संगठन में प्रवेश कराया गया श्री भारती द्वारा सदस्यों की परेशानियों को भी संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया को बताया गया, जिन पर संगठन अध्यक्ष श्री डालमिया द्वारा समस्त परेशानियों से निजात दिलाने आश्वासन दी गई।
इसी कड़ी में नेहरू नगर प्रभारी शायदा खान ने दो नए सदस्यों को युवा जागृति संगठन में प्रवेश दिलाया। इस प्रकार कुल 7 नए सदस्यों ने युवा जागृति संगठन में प्रवेश लिया है जिसमें …
१.ओमप्रकाश कश्यप (परसाभाटा) ,२. डोरीलाल एक्का (भद्रापारा ), ३.अवधेश यादव (परसाभाटा),४. विजय केसरी (परसाभाटा),५. नीरव केसरी (परसाभाटा),६. गीता सारथी (नेहरू नगर) तथा कैथा देवी (नेहरू नगर) रहे।
इसी कड़ी में नेहरू नगर प्रभारी बिंदु शाह द्वारा उनके संगठन में सजग कार्य की सराहना करते हुए ₹1000 का नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
तत्पश्चात युवा शक्ति संगठन के सदस्य कोमल जलतारे ने संगठन अध्यक्ष विकास डालमिया का अपनी दुकान का बनाएं जाना तथा विस्तारीकरण बाबत धन्यवाद प्रकट किया तथा उनका सम्मान किया तथा उपस्थित प्रभारी श्रीकांत मांझी का भी धन्यवाद प्रकट किया तथा उपस्थित सभी सदस्यों को मिठाइयां बांटकर कोमल जलतारे द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का मुंह मीठा कराया गया।

