मिनीमाता शाला के प्रवेश द्वार से चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे ,शाला कर रहा इसकी अनदेखी
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
यह जो प्रवेशद्वार हम आपको दिखा रहे हैं यह किसी बैंक या जेल का नहीं वरन एक शाला का है जिसका नाम मिनीमाता उच्च माध्यमिक विद्यालय है, जो कि बालको के सेक्टर-3 में स्थित है . जिस का संचालन कल्याण शिक्षण समिति के बैनर तले जा रहा है, यह स्कूल कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक है .
गौरतलब हो कि कुछ वर्षों पूर्व सन् 2010 में या ने आज से तकरीबन 8 वर्ष पूर्व मिनीमाता स्कूल ने शाला के कुछ सदस्यों की सहमति में शाला का तकरीबन 40% हिस्सा मदर्स केयर (जो कि कक्षा नर्सरी से kg2 तक संचालित की जाती है, जो कि एक प्ले स्कूल है)
को शाला संचालन हेतु किराए पर दे दिया था, जो कि एक जांच का विषय है कि इस संदर्भ में किन-किन सदस्यों व विभागों की सहमति ली गई .
बहरहाल अब कुछ दिनों से इन दोनों शालाओं याने मिनीमाता तथा मदर्स केयर के बीच आपसी मतभेद उत्पन्न हो गए हैं तथा इसके कुछ मामले थाने व कोर्ट में भी लंबित हैं जिसमें मारपीट से लेकर शौचालय इस्तेमाल ना करने देने बाबत संबंधित मामले भी हैं .
इसी कड़ी में अब मिनीमाता ने अपनी प्रवेश द्वार में कुछ फेरबदल तकनीकी तौर से की है जिसमें वहां पढ़ रहे बच्चों को परेशानियां हो रही हैं . प्रवेश द्वार के हाल ही में लगे लोहे की रॉड से बच्चों को ठोकर लग रही है तथा वे गिर जा रहे हैं ठोकर लग जाने से बच्चों को छोटे भी आ रहे हैं, जिससे परेशान कुछ पीड़ित पालकों ने मीडिया के माध्यम से स्कूल की इस अनोखे प्रवेश द्वार से होने वाली तकलीफों को साझा किया है .
इसी कड़ी में जब मिनीमाता शाला के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह से चर्चा करनी चाही तो जहां पर वे बाइट देने से साफ इंकार करते हुए कैमरे के आगे आने से बचते हुए नजर आए, तो वहीं पर मदर्स केयर जो कि “कौशल्या गोविंद मेमोरियल एजुकेशन फाउंडेशन” द्वारा संचालित है के संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने शाला के इस इकलौते प्रवेश द्वार में फेरबदल से होने वाली परेशानियों को गिनाते हुए मिनीमाता स्कूल व उनके सदस्यों पर और कई आरोप जड़ दिए जो की एक जांच का विषय है .
चुकी यदि शाला के इस प्रवेश द्वार से स्कूली बच्चों को इतनी तकलीफें उठानी पड़ रही है तो आखिर मिनीमाता स्कूल द्वारा शाला के गेट को बच्चों के आने-जाने वक्त पूरी तरह खोल क्यों नहीं दीआ जाता❓आखिर पूरी गेट खोलने से मिनीमाता स्कूल को क्या नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा छोटी गेट के खोलने से क्या फायदे हो रहे हैं ❗यह तो समझ के परे है .
बहरहाल इन दोनों शाला के सदस्यों के मतभेद को शासन व प्रशासन किस तरह लेती है यह देखने वाली बात होगी.

