जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर जिले के निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षा एवं आश्रय देने के लिए अभिनव पहल की गई
न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकात पंत
नैनीताल जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर जिले के निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षा एवं आश्रय देने के लिए अभिनव पहल की गई है। श्री बंसल ने बताया कि जिले में ऐसे निराश्रित गौवंशीय पशु है जो कि सडकों पर लावारिस अवस्था मे घूमते रहते है जिन्हें संरक्षण, सुरक्षा एवं आश्रय की आवश्यकता है। इसी चीज को ध्यान मे रखते हुये जिलेभर मे चिन्हित किये जा रहे गौवंशीय पशुओं को हल्दूचैड स्थित स्वामी नित्यानन्द पाद आश्रम (हरे कृष्णा हरे रामा) को भेजा जायेगा जहां उन्हे संरक्षण, सुरक्षा एवं पोषण मिल सकेगा। उन्होने बताया कि इसकी पहल पर्यटन नगरी नैनीताल से की गई है जल्द ही हल्द्वानी, भवाली, भीमताल, रामनगर,कालाढूगी के गौवंशीय पशुओं को आश्रम भेजा जायेगा।
मंगलवार की प्रातः अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया के दिशा निर्देशन में निर्धारित समिति सदस्यों द्वारा नैनीताल शहर के चिन्हित 28 गौवंशीय पशुओं मे से 11 पशुओं को पुलिस सुरक्षा के बीच मैट्रोपोल होटल मैदान से आश्रम के लिए भेजा गया। श्री टोलिया ने बताया कि भेजे गये पशुआंे मे 7 बैल तथा 4 गाय हैं शेष पशुओं को दो दिन के भीतर आश्रम के लिए भेजा जायेगा। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा इन पशुआंे का चयन देर रात मे तथा प्रातः नगर भ्रमण कर किया गया है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 पीएस भण्डारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 हेमा राठौर, स्वाति, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

