बेरीनाग मे रामलीला का मंचन शुरूः-
न्यूज होम लाइव संवाददाता
बेरीनाग। श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग का रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। रामलीला का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त और अधिशासी अभियंता प्रवीण सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया रामलीला के प्रथम दिवस नट नटी संवाद से राम जन्म तक की लीला का मंचन के साथ रामलीला शुरू हो गई है। नारद मोह से सीता जन्म तक के प्रसंग पर अपनी प्रस्तुति से पहले दिन रामलीला में कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
बेरीनाग की रामलीला 16 वां वर्ष में मंचन किया जा रहा है। इस दौरान गणेश पूजन के साथ अनुष्ठान किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत और रामलीला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विधि विधान से पूजा की। लीला के प्रथम दिवस पर नारद की तपस्या भंग करने से सीता जन्म के प्रसंग तक का मंचन किया गया। कलाकारों ने नारद का कैलाश पर शिवजी से मिलन, विष्णु से सुंदर रूप मांगने के साथ ही विश्वमोहिनी के स्वयंवर में पहुंचने के दृश्यों का सुंदर मंचन किया। नारद बने प्रकाश पंत ने भगवान विष्णु से क्षमा याचना के दृश्य का मार्मिक मंचन कर दर्शकों को भावुक कर दिया। समिति अध्यक्ष बलवन्त सिंह धानिक ने इस दस दिवसीय महायज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।रामलीला में हारमोनियम मास्टर पंकज पन्त और तबला वादक गौरव उप्रेती, रामलीला में नट का अभिनय आंनद सिंह, नटी पंकज पन्त , नारद प्रकाश पंत, रावण मनीष पंत, शिव जगत सिंह, दशरथ कमल पंत ,कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक, देवेंद्र लाल,दीप बिष्ट, ललित बाफिला, नीरज जोशी,रत्नाकर पांडे आदि कई लोग सामिल रहे।

