LatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की बधाई


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई पर प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना करते हुये कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है।यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। बघेल ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, विजय सदा सत्य की होती है। इस दिन प्रतिवर्ष अधर्म और बुराई के नाश के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के साथ हमें अपने अंदर बसी बुराईयों से मुक्ति का भी संकल्प लेना चाहिये।

Share This News