LatestNewsuttarakhandनैनीताल

स्टोन क्रेशर मालिकों द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेजे जाने से आक्रोशित क्रेशर कर्मचारियों ने विधायक आवास पर जाकर विधायक नवीन दुम्का को अपनी आपबीती सुनाई

आक्रोश।


लालकुआं। रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

क्षेत्र के तमाम स्टोन क्रेशर मालिकों द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेजे जाने से आक्रोशित क्रेशर कर्मचारियों ने विधायक आवास पर जाकर विधायक नवीन दुम्का को अपनी आपबीती सुनाई कर्मचारियों का कहना है कि क्रेशर स्वामियों द्वारा 1 सप्ताह पूर्व अपने अपने क्रेशरों को बंद कर उन्हें अनिश्चितकालीन के लिए छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया है ऐसे में सभी कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है वहीं 15 से 16 दिन बाद दीपावली और धनतेरस जैसे त्यौहार आ रहे हैं ऐसे में कर्मचारियों को बोनस मिलना तो दूर आजीविका चलाने के भी लाले पड़ गए हैं ऐसे में त्यौहार कैसे मनाया स्कूली बच्चों की फीस कैसे जमा की जाए यह सब समस्याएं उनके सामने पैदा हो गई हैं सभी क्रेशर कर्मचारियों ने शीघ्र ही स्टोन क्रेशर के संचालन शुरू करने और अपनी सेवा बहाल करने के संबंध में विधायक नवीन दुम्का से गुहार लगाई है वहीं विधायक दुम्का का कहना है कि उन्होंने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना है और वह इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से वार्ता कर क्रेशरों के संचालन के संबंध में भी बातचीत की जाएगी।

Share This News