LatestNewspithoragarhuttarakhandबेरीनाग

बेरीनाग में राम केवट संवाद

बेरीनाग। न्यूज होम लाइव संवाददाता:-

बेरीनाग श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग के द्वारा आयोजित रामलीला के षष्ठम दिवस का मंचन किया गया।

रामलीला मंचन में राम, लक्ष्मण, सीता की भेंट गुहराज भील से होती है। गुहराज भील उन्हें गंगा पार ऋषि भारद्वाज के आश्रम की ओर भेजते हैं। गंगा पार करने के लिए भगवान राम केवट से आग्रह करते हैं कि केवट उन्हें मना करता है। कि प्रभु आपके पांव में जादू है। जब एक पत्थर की शिला नारी बन सकती है तो मेरी तो लकड़ी की नाव है, मेरे घर का गुजर बसर होता है। पहले मैं आपके चरण धोऊंगा, तब गंगा पार कर कराऊंगा। अयोध्या में राजा दशरथ राम के वियोग में रो रहे हैं। तभी सुमत जी आते हैं। और कहते हैं राम लखन सीता वन में आगे चले गए हैं। वापस लौट कर नहीं आ रहे हैं। राम के बिरह में दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। वशिष्ठ जी कैकेई पुर में संदेश भेजते हैं कि भरत शत्रुघ्न को अयोध्या बुला लिया जाए। भरत शत्रुघ्न अयोध्या की ओर लौटते हैं। तो अयोध्या में मातम छाया हुआ देखकर बड़े दुखी होते हैं और महाराज दशरथ का अंतिम संस्कार कर करते हैं। रामलीला मंचन में राम केवट संवाद ने खूब तालियां बटोरी।
रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती दशरथ कमल पंत,कैकई पंकज पंत, जवान दशरथ प्रियांशु, श्रवण कुमार मनीष भरत शुभम शतुघन लक्षित थे। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक,दीप बिष्ट, मनीष पंत मोना, ललित बाफिला, आदि ने सहयोग किया।

Share This News