बृज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा प्रदत्त चतुर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार माधव सेवा सम्मान 2019 प्रखर राष्ट्रवादी पत्रकार ,प्रबुद्ध राष्ट्रीय प्रकाशवान विचारक श्रीमान पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को
न्यूज होम लाइव व्यूरो राजेश कुमार शर्मा
बृज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा प्रदत्त चतुर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार माधव सेवा सम्मान 2019 प्रखर राष्ट्रवादी पत्रकार ,प्रबुद्ध राष्ट्रीय प्रकाशवान विचारक श्रीमान पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी को 13 अक्टूबर 2019 दोपहर एक बजे झुंझुनूं जिला हेडक्वार्टर यानि मुख्यालय, मंडावा रोड स्थित जे.बी. शाह कोलेज झुंझुनूं पर
जयपुर,8 अक्टूबर2019 (राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट हेड दैनिक चर्चा आज की वेब पोर्टल व दैनिक अखबार ) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित बृज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा दिया जाने वाला चतुर्थ राष्ट्रीय पुरस्कार माधव सेवा सम्मान 2019 प्रखर राष्ट्रवादी पत्रकार ,प्रबुद्ध राष्ट्रीय प्रकाशवान विचारक श्रीमान पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी को 13 अक्टूबर 2019 को दोपहर एक बजे झुंझुंनूं जिला हेड क्वार्टर पर मंडावा रोड पर स्थित जे.बी. शाह कोलेज परिसर पर आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
यह सूचना यानि इंटीमेशन शुक्रवार 11 अक्टूबर 2019 को राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर बीडीके अस्पताल के पिछवाडे स्थित एस एस मोदी स्कूल के सभागार में आयोजित प्रेस कोनफ्रेन्स यानि संवाददाता सम्मेलन में ब्रज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं के सचिव श्री राजकुमार जी मोरवाल ,कोषाध्यक्ष श्री मनीष जी अग्रवाल सी ए साहब ,डां दयाशंकर जी बावलिया विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पत्रकारों को दी । उल्लेखनीय है कि उक्त प्रेस कोन्फ्रेन्स में दैनिक चर्चा आज की ग्रुप की वेब पोर्टल के राजस्थान स्टेट हेड व राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के खेतडी उपखंड से प्रकाशित वरिष्ठ पाक्षिक अखबार आईना ए शेखावाटी के वरिष्ठ प्रबंध संपादक व विभिन्न मीडिया मंचों से जुडै हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी पत्रकार व प्रबुद्ध प्रकाशवान विचारक श्री पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ साहब ने पत्रकारिता में एक उल्लेखनीय सफर किया है। प्रेस कोंफ्रेंस में दी ग ई इंटीमेशन के अनुसार श्री कुलश्रेष्ठ ने 26 वर्षों तक विभिन्न मीडिया मंचों में
पत्रकारिता की है । आज तक न्यूज के वे पाकिस्तान में भारतीय संवाददाता भी रहे।
प्रन्यास की अध्यक्ष विद्या जी अग्रवाल, सचिव श्री राजकुमार जी मोरवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष जी अग्रवाल सीए साहब की बीहाफ पर प्रेस कोन्फ्रेन्स में वितरित फोल्डर प्रिंटेड प्रेस नोट के थ्रू व मौखिक रुप से श्री राजकुमार मोरवाल जी श्री मनीष अग्रवाल सीए साहब व डा.दयाशंकर बावलिया जी ने पत्रकारों को इंटीमेट किया यानि बताया कि प्रखर राष्ट्रभक्ति और उद्दात समाज सेवा के प्रेरणापुरुष राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्री माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर के सम्मान में सत्यनिष्ठ महानुभावों को बृज स्मृति प्रन्यास झुंझुनूं द्वारा उक्त राष्ट्रीय पुरस्कार माधव सेवा सम्मान दिया जाता है। अब तक ये पुरस्कार तीन हस्तियों को दिया जा चुका है पहला 7 जुलाई 2011 को
श्रीमान विष्णु हरि डालमिया जी प्रदानकर्ता हिंदुस्तान के पूर्व उपप्रधानमंत्री महोदय श्री लाल कृष्ण जी अडवानी ,दूसरा 6 जनवरी 2013 को दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली के संपादक राष्ट्रवादी वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सांसद महोदय श्री अश्विनी कुमार जी प्रदानकर्ता हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम साहब श्री शांता कुमार जी ,तीसरा 4 नवंबर 2014 को पूज्या दीदी मां ऋतंभरा जी प्रदानकर्ता पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक जी।
17 अगस्त 1965 को समाज सेवा के जज्बे के साथ झुंझुनूं आए श्री बींके अग्रवाल साहब ने शिक्षा सेवा चिकित्सा समाज सुधार व गौ रक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए ।उंही श्री बी के अग्रवाल साहब की पुण्य स्मृति में स्थापित बृज स्मृति प्रन्यास द्वारा प्रदत्त माधव सेवा सम्मान में एक लाख रुप ए नकद ,चांदी का प्रतीक चिन्ह ,शाल ,श्रीफल पुरस्कार या सम्मान प्राप्तकर्ता को प्रदान किऐ जाते हैं। बृज सृमृति प्रन्यास झुंझुनूं ने समाज सेवा के क ई कार्यों सहित बीस लाख रुप ए की लागत वाली अत्याधुनिक एंबुलेंस झुंझुनूं जिले को समाज सेवा हित में प्रदान की ग ई है।
श्रीमान पुष्पेंद्र जी कुलश्रेष्ठ को उक्त सम्मान श्रीमान गजेंद्र सिंह जी शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार प्रदान करेंगे। सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्रीमान सतीश जी पूनिया विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रदेश भाजपा करेंगे। समारोह में जस्टिस श्री नवरंग लाल जी टिबडेवाल पूर्व राज्यपाल महोदय ,श्री डा. महेश जी शर्मा पूर्व सांसद व पूर्व भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष , झुंझुंनूं के सांसद श्री नरेंद्र जी खीचड ,डा.लोकेश जी शेखावत पूर्व कुलपति,विभाग संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री डा. दयाशंकर जी बावलिया भी रहेंगे।

