रामलीला में शबरी प्रसंग से लंका दहन तक का हुआ मंचन।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
श्री नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग के द्वारा आयोजित रामलीला के सप्तम दिवस का मंचन मे शबरी प्रसंग से लंका दहन तक का मंचन किया गया। इस दौरान शबरी राम मिलन को देखकर लोग भाव विभोर हो गए।
अपने गुरु मतंग ऋषि के कहानुसार वर्षो से भगवान श्रीराम के दर्शन की प्रतिक्षा कर रही शबरी प्रतिदिन मार्ग में फूल बिछाती थी। आज भी वह मीठे बेरों को अपनी टोकरी में सजाएं हुए थी कि तभी अचानक श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण के आश्रम में पहुंचे तो शबरी फूली नहीं समाई। उसने घर में आए भगवान का सत्कार किया और उन्हें मीठे बेर खिलाए। श्रीराम ने शबरी के जूठे बेरों को चाव से खाया। जब भगवान श्रीराम जाने लगे तो शबरी ने उन्हें वानर राज सुग्रीव का पता बताते हुए कहा कि सीता की खोज में वह उनकी पूरी मदद करेंगे। इसके बाद श्रीराम सुग्रीव मित्रता, मायावी प्रसंग से लंका दहन तक की रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला में राम अथर्व लक्ष्मण लक्ष्य सीता सौरव उप्रेती, हनुमान आनन्द सिंह, सुग्रीव ऋतिक, बालि तन्नू, रावण मोना पंत, अक्षय कुमार आयुष, मेघनाद नीरज थे। रामलीला मंचन में कमेटी अध्यक्ष बलवंत धानिक,दीप बिष्ट, मनीष पंत , ललित बाफिला, देवेन्द्र लाल,आदि ने सहयोग किया। बालि सुग्रीव युद्ध और अक्षय कुमार हनुमान संवाद को दर्शकों ने अत्यधिक पसंद किया

