अमोरा में हुआ सहस्त्रधारा के साथ नवधा रामायण का समापन
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा– जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) भांँठापारा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम अनुकंपा से अखंड नवधा रामायण का पाँच अक्टूबर को कलश यात्रा / देवपूजन के साथ पं० विश्राम प्रसाद पांडेय के आचार्यत्व में शुभारंभ हुआ था जिसके मुख्य यजमान सतीष भारती देवी कश्यप रहे। नवधा रामायण समिति के संचालक प्रमोद साहू ने बताया कि बीती रात्री शास्त्रीय/भजन/फिल्मी/संगीत संगीत प्रतियोगिता पन्द्ह प्रतिभागियों के बीच संपन्न हुआ। जिसमें निर्णायक समिति के निर्णयानुसार शास्त्रीय भजन संगीत में प्रथम पुरस्कार कुमारी अनिता साहू वेदपरसदा(मस्तूरी) , द्वितीय श्रीराम मानस मंडली पिसौद , तृतीय प्रेमराम मानस मंडली चौराभांठा को मिला। फिल्मी संगीत में प्रथम पुरस्कार पुनीत कुमार गिद्धा , द्वितीय ईश्वर मानस मंडली कनई , तृतीय रामविलास मौहाडीह को मिला। इसी तरह लोकसंगीत में प्रथम संगम मानस मंडली लखाली , द्वितीय अनिता पटेल बिरगहनी एवं तृतीय केदार कश्यप मौहाडीह को प्राप्त हुआ। इन सभी प्रतियोगिताओं में गाँव के सरपंच रामकिशुन कश्यप एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रथम पुरस्कार 1501 रूपये , द्वितीय 1001 रूपये एवं तृतीय 701 रूपये के साथ रामायण ग्रंथ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पाँच सौ रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही नवधा समिति में भाग लेने वाले सभी मानस मंडलियों को 50 रूपये भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। और आज हवन/ सहस्त्रधारा/ब्राह्मण भोजन के साथ ही इस नवधा रामायण का समापन हुआ।

