FEATUREDLatestNewsराजस्थान

रेडक्रोस भवन में रक्त दान शिविर का शुभारंभ लगभग 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया ।

राजेश कुमार शर्मा


नारनौल,( हरियाणा) रक्त की एक बूंद भी किसी के जीवन को बचाने में सहायक होती है। साथ ही मन में एक संतुष्टिï का भाव भी आता है। यह बात राजस्थान राज्य के निकटवर्ती राज्य हरियाणा के ओनरेबल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री महोदय श्री ओमप्रकाश जी यादव साहब ने आज यानि 30 नवंबर 2019 को हरियाणा राज्य के नारनौल जिला मुख्यालय पर रेडक्रास भवन में श्री रमेश जी एंड श्रीमती शारदा जी अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से भारत के महान विशाल व्यापकयानि कंप्रीहेंसिव प्रसार वाले महान दयालु रोचक मनोरंजक लोकप्रिय राष्ट्रसेवी गरीब और न्याय सेवी
दैनिक समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर के स्वर्गीय चेयरमैन साहब श्री रमेश चंद्र जी अग्रवाल के 75वें जन्म दिवस पर उनकी याद में आयोजित रञ्चतदान शिविर में कही। आज का दिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने रञ्चतदाताओं को बैज लगाकर कैंप की शुरूआत की। यादव ने कहा कि रक्त एक ऐसी चीज है जिसका कोई विकल्प आज तक दुनिया नहीं खोज पाई है। ऐसे में इसका दान महादान होता है। यह अमूल्य जीवन को बचाने का काम करता है। हर स्वस्थ व्यञ्चित को एक निश्चित अंतराल में रञ्चतदान करना चाहिए। इससे दान करने वाले का शरीर भी स्वस्थ रहता है। अगर हम सही अंतराल में रक्ततदान करते रहें तो हार्ट अटैक और कोलेस्ट्रोल जैसी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों से एकत्रित किया गया रक्त सरकार के द्ब्रलड बैंकों में जाता है। वहां से दुर्घटना या किसी भी आपदा के कारण से घायल व अन्य जरूरतमंद नागरिकों को उपलद्ब्रध करवाया जाता है। इसके लिए हमें अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्हें इस बात के लिए जागरूक करना चाहिए कि रक्तदान से शरीर को फायदा होता है।
आज लगाए गए इस शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को अल्प आहार भी दिया गया। इस मौके पर नारनौल जिले के ओनरेबल डीसी
जगदीश जी शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक जी सहारण, नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती भारती सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारीश्री अमित शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा,
श्री टेकचंद यादव, रेडक्रास सचिवश्री मनोरंजन शर्मा भी उपस्थित थे।

Share This News