गड्डे में सड़क या सड़क में गड्ढे
रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लाल कुआं
नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ बना पन्त नगर नगला बाईपास बदहाली के आंसू रो रहा है।नगर की मात्र एक किलोमीटर सड़क पर अनगिनत विशालकाय गड्ढे है। जिसपर लोगों की जिन्दगी हिचकोले खा रही है।विश्व की विख्यात गोविंद बल्बभ पंत यूनिवर्सिटी एवं कुमाऊं के मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने विशालकाय गड्ढे पुरे क्षेत्र दशा बया करने के लिए काफी है।
बताते चलें कि विश्व की विख्यात गोविंद बल्बभ पंत यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध पन्तनगर शहर के नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने विशालकाय गड्ढों ने शहर नाम और दिशा दोनों को बदलकर रख दिया है। इन गड्ढों में हिचकोले खाती जिंदगी ने कईयों को मोत के मुंह तक पहुंचा दिया है। ऐसा नहीं है कि इस सड़क से आम आदमी ही गुजरते हैं इस सड़क से विधायक, मंत्री, अभिनेता, केन्द्रीय मंत्री तक आये दिन गुजरते हैं लेकिन उनकी लाजरी गाड़ियों के शीशों में लगे पर्दे से बाहर उनको कुछ दिखाई नहीं देता या फिर वे देखना नहीं चाहते।लेकिन अब जनता ने इस समस्या के समाधान के लिए आर पार का मन बना लिया है।
पन्त नगर से लालकुआ काई किलोमीटर तक सड़क जर्जर हालत में है। जगह जगह सड़क पर अनगिनत विशालकाय गड्ढे दूर घटनाओं को दावत दे रहे हैं। इस सड़क पर पुर्व में कई लोग हादसे में आपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन प्रशासनिक अमला चेतने को तैयार नहीं है।
इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आये दिन कोई न कोई इसमें गिरकर घायल हो जाता है। तथा उनके द्वारा काईयो को तो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इतना सब होने के बाद भी शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही शासन प्रशासन द्वारा सड़क पर बने गड्ढों को ठीक नहीं किया गया तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाऐगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
चारों तरफ बिजली पानी सड़क जैसी समस्या आये दिन निकलकर सामने आ रही है आम जनता सड़कों पर उतर रही है लेकिन शासन प्रशासन किस निदं में सोया है पता नहीं बरहाल देखना होगा कि यहां सड़क कब तक लोगों के ठीक हो पायेगी।

