berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhSportsuttarakhand

चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

बेरीनाग। खेलों सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार की है पूरी कोशिश-विनीता

बेरीनाग। खेल महाकुंभ के तहत युवा कल्याण विभाग के द्वारा सोमवार से बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गयी है प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने कहा कि गांवों में छुपी हुई खेल प्रतिभा को आगे लाने का उद्देश्य है इस प्रतियोगिता में है जो यहां पर देखने को मिल रहा है खेल को हमेशा खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए खेल में क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए खेल सुविधा बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व में खिलाडि़यों के द्वारा मार्च पार्स्ट के प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता ने बताया कि ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में अंडर 12,14,17,21 में एथलिट,खो खो कबड्डी बैडमिटन,वालीबाल,फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विजेता प्रतिभागीयों को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जायेगा।प्रतियोगिता में अंडर 12 वर्ग में 200 मीटर दौड़ में मनीष कुमार प्रथम,सुमित जोशी द्वितीय,भगवान मेहरा तृतीय और बालिका वर्ग में रिया प्रथम,नेहा कार्की द्वितीय,संजू बिष्ट तृतीय स्थान प्राप्त किया और कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में न्याय पंचायत कांडे की टीम प्रथम,राईगढ़स्यारी द्वितीय स्थान पर रही। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को ब्लाक प्रमुख के द्वारा पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल,जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा,ब्लाक खेल समन्वयक गंभीर बोरा,मनोहर खाती,गोविंद भंडारी,जगदीश जोशी,ठाकुर डसीला,सुरेन्द्र ग्वासीकोटी,दिनेश महरा,दीवान सिंह,आलम मियांन,पी राज,राजकुमार रावत,सतीश उपाध्याय,प्रवीण कार्कीरेखा भंडारी,विमला कार्की,गंगा आर्या,अशोक पंत सहित आदि मौजूद थे।

Share This News