राजस्थान के उद्योग व राजकीय उपक्रम मंत्री व झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री श्री परसादीलाल मीणा ने सुनी जन समस्याएं
—
राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट हेड
राजस्थान। डीटीओ ओफिस झुंझुनूं में कार्यरत निरीक्षक साहब श्री उम्मेद सिंह जी द्वारा कथित अभद्र भाषा का प्रयोग व उचित व्यवहार नहीं करने के मामले में निरीक्षक साहब श्री उम्मेद सिंह जी को ओनरेबल इंचार्ज मीनीस्टर साहब श्री प्रसादी लाल जी मीणा ने रिलीव करने के दिए निर्देश
जनसुनवाई में प्रभारी मंत्री के समक्ष लगभग 100 परिवादियों ने बताई अपनी समस्या,
मीणा ने तुरन्त सभी समस्याओं का निपटारा करने के दिए निर्देश
जनसमस्याओं में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही,
फ्लैगशीप योजनाओं का आमजन को मिले शत-प्रतिशत लाभ – प्रभारी मंत्री मीणा
झुंझुनू, (जयपुर राजस्थान) आमजन की जनसमस्याओं के सोल्यूशन के लिए राजस्थान राज्य के उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री महोदय और राजस्थाध राज्य के झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री श्री परसादीलाल जी मीणा ने मंगलवार 10 दिसंबर 2019 को राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित सूचना केन्द्र सभागार भवन में जन सुनवाई की। प्रभारी मंत्री के सामने जन सुनवाई में लगभग 100 परिवादियों ने समस्या से अवगत करवाया तो उन्होंने तुरन्त संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में नंदी गौशाला में आवारा पशु को ड़लवाने संबंधी प्रकरण पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों की इस बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को इस समस्या संबंधी जल्द छुटकारा दिया जाएगा। आवारा पशुओं के फसलों को खराब करने को लेकर राज्य सरकार योजना बनाकर किसानों को बड़ा फायदा देने के लिए कृत संकिल्प है। उन्होंने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि वे गौशाला संचालकों की बैठक लेकर आवारा पशु संबंधी मामले को तुरन्त दूर करवाएं। बगड़ के परिवादी द्वारा चोरी संबंधी मामले पर प्रभारी मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे सीओ को भेजकर मामले की जांच करवाएं। खाता विभाजन होने के पश्चात रास्ता बंद संबंधित मामले पर मीणा ने एसडीओ को मौके पर जाकर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री मीणा ने विज्ञान नगर झुंझुनू के निवासी का गंदे पानी की निकासी करने संबंधित परिवाद को नगर परिषद आयुक्त को मौक पर जाकर नाला चालु करवाने के लिए निर्देशित किया।
डीटीओं कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं उचित व्यवहार नहींं करने संबंधी मामले में प्रभारी मंत्री ने डीटीओं से जानकारी प्राप्त कर इंस्पेक्टर को रिलीव करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड नम्बर 52 में तीन माह से पानी की समस्या संबंधी प्रकरण को मीणा ने गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के एससी को निर्देश दिए कि वे कल तक ब्लॉक पानी के नाले को ठीक करवाएं। जन सुनवाई में खाता विभाजन संबंधी, वृक्ष काटने, गंदे पानी की निकासी, विद्युत संबंधी वीसीआर अधिक आने, शुभ शक्ति योजना से लाभान्वित किए जाने संबंधित लगभग 100 परिवादों पर विचार विमर्श कर संबंधित अधिकारी को त्वरित गति से कार्य को पूर्ण करवाने एवं परिवादियों की समस्याओं का समाधान कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला प्रभारी सचिव आलोक ने परिवादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की जनसमस्या पानी, बिजली, सड़क एवं अन्य को त्वरित गति से दूर करना सुनिश्चित करे जिससे आमजन को भटकना नहीं पड़े, इन जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्पादित करे, इन सभी कार्यो में कोताही करने वालों अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलक्टर रवि जैन ने जनसुनवाई में सामने आएं प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या संबंधित कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा शत-प्रतिशत दिलवाने एवं सभी समस्याओं का शीध्र गति से निपटारा किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं का त्वरित गति से निष्पक्षता से कार्य सम्पादित करें लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हम सभी को जनता के कार्य करने के लिए बेठा रखा है, हम सब की जिम्मेदारी उनकी समस्या का निस्तारण करना। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने पुलिस से संबंधित परिवादों को जल्द से जल्द निस्तारण करने एवं लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

