कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक-38 से भाजपा युवा प्रत्याशी “तरुण राठौर” को हर वर्ग का मिल रहा समर्थन,बढ़े जीत के आसार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा(बाल्को):- इस बार होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अधिकतर युवा प्रत्याशी ने चुनावी रण में कदम रखा है।जिसके कारण राजनीतिक बिसात में इस बार समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं।कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक-38 से भाजपा से पार्षद पद पर युवा प्रत्याशी तरुण राठौर पे भाजपा ने भरोसा जताया है।जहाँ अपने वार्ड में जनसंपर्क के दौरान तरुण को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।लोकप्रिय,सरल स्वभाव वाले एवं लोगों के चहेते “तरुण राठौर” ने बीते 06 दिसंबर को भाजपा पदाधिकारियों के साथ सादे एवं सरल तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया जहाँ उनके दोस्तो और शुभचिंतकों ने उन्हें मिलकर व फोन पर बधाई दी।
विदित हो कि तरुण राठौर लगातार क्षेत्र व अपने वार्ड में सामाजिक सहभागिता के लिए सक्रिय रहते हैं।साथ ही वह एक सहज-सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व के धनी हैं।चुनावी रणभेदी बिगुल बजने के बाद वार्ड में जनसंपर्क कर लोगो के साथ बैठक कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे है।जहाँ उनके इस प्रयास को हर वर्ग के लोगो का खासा समर्थन भी मिल रहा है।वार्ड क्रमांक 38 में तरुण की छवि और लोकप्रियता को देखते हुए कुशल नेतृत्व के आधार पर उनकी जीत को तय माना जा रहा है। तरुण राठौर को भाजपा से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर वार्ड की जनता खुश नजर आ रही है।वर्तमान माहौल तरुण के पक्ष में देखने को मिल रहा है।उक्त चुनावी विषय पर तरुण राठौर का कहना है कि बोलवचन के साथ जनता की अवहेलना बंद होना चाहिए।जो भी प्रत्याशी निर्वाचित होकर जनता का प्रतिनिधित्व करने बैठा हो वह जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरे और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र में विकासकार्यो को बढ़ावा दे। अतः इस बार जनता झांसे में आने वाली नही।

