लापरवाही के चलते खोखरा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी निलंबित
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जाँजगीर चाँपा — धान खरीदी केन्द्र में लगातार अनपुस्थित रहने व कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले सेवा सहकारी समिति खोखरा के केंद्र प्रभारी को कलेक्टर ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव खोखरा में बोड़सरा उपार्जन केन्द्र प्रभारी मनेन्द्र शुक्ला को केन्द्र की जिम्मेदारी दी गयी थी लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी। तब उनके स्थान पर कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन केन्द्र खोखरा की जिम्मेदारी ग्रामीण विस्तार अधिकारी राधेश्याम बंजारे को दी गयी। लेकिन आदेश जारी होने के बाद भी उन्होंने भी केन्द्र का प्रभार नहीं लिया। उनके द्वारा शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से न लेते हुये लापरवाही पूर्वक अपने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
[12/14, 3:18 PM] मुकेश भारती छत्तीसगढ: कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक-38 से भाजपा युवा प्रत्याशी “तरुण राठौर” को हर वर्ग का मिल रहा समर्थन,बढ़े जीत के आसार
कोरबा(बाल्को):- इस बार होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अधिकतर युवा प्रत्याशी ने चुनावी रण में कदम रखा है।जिसके कारण राजनीतिक बिसात में इस बार समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं।कोरबा नगर निगम वार्ड क्रमांक-38 से भाजपा से पार्षद पद पर युवा प्रत्याशी तरुण राठौर पे भाजपा ने भरोसा जताया है।जहाँ अपने वार्ड में जनसंपर्क के दौरान तरुण को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।लोकप्रिय,सरल स्वभाव वाले एवं लोगों के चहेते “तरुण राठौर” ने बीते 06 दिसंबर को भाजपा पदाधिकारियों के साथ सादे एवं सरल तरीके से अपना नामांकन दाखिल किया जहाँ उनके दोस्तो और शुभचिंतकों ने उन्हें मिलकर व फोन पर बधाई दी।
विदित हो कि तरुण राठौर लगातार क्षेत्र व अपने वार्ड में सामाजिक सहभागिता के लिए सक्रिय रहते हैं।साथ ही वह एक सहज-सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व के धनी हैं।चुनावी रणभेदी बिगुल बजने के बाद वार्ड में जनसंपर्क कर लोगो के साथ बैठक कर अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगे है।जहाँ उनके इस प्रयास को हर वर्ग के लोगो का खासा समर्थन भी मिल रहा है।वार्ड क्रमांक 38 में तरुण की छवि और लोकप्रियता को देखते हुए कुशल नेतृत्व के आधार पर उनकी जीत को तय माना जा रहा है। तरुण राठौर को भाजपा से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर वार्ड की जनता खुश नजर आ रही है।वर्तमान माहौल तरुण के पक्ष में देखने को मिल रहा है।उक्त चुनावी विषय पर तरुण राठौर का कहना है कि बोलवचन के साथ जनता की अवहेलना बंद होना चाहिए।जो भी प्रत्याशी निर्वाचित होकर जनता का प्रतिनिधित्व करने बैठा हो वह जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरे और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र में विकासकार्यो को बढ़ावा दे। अतः इस बार जनता झांसे में आने वाली नही।

