FEATUREDLatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

कृषि उत्पादन मड़ी सितारगंज ने लगाया प्याज का स्टाल। 70 रुपए किलो बेची जा रही है प्याज।


सितारगंज उधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

बरसात के कारण प्याज का कम उत्पादन होने के चलते क्षेत्र में प्याज के आसमान छूते रेटों को देखते हुए कृषि उत्पादन मड़ी सितारगंज ने लगाया प्याज का स्टाल।जहाँ बाजार के रेटो से 10 से 20 रुपये कम में उपभोक्ताओं को करायी जा रही है प्याज उपलब्ध। कृषि मंडी उत्पादन 70 रुपए किलो प्याज बेची जा रही है

भारत के प्याज उत्पादन प्रदेशो में अधिक बरसात के चलते प्याज की खड़ी फसल खराब हो गयी जिसके कारण प्याज का कम उत्पादन हुआ ओर प्याज के रेट आसमान छूने लगे है।इस समय प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो प्याज बाजार में बिक रही है।जिसके चलते कृषि उत्पादन मड़ी सितारगंज के द्वारा एक स्टाल लगाकर प्याज लगातार बेची जा रही है। जिसमे उपजिलाधिकारी सितारगंज गौरव कुमार व मड़ी सचिव ललित मोहन पांडे द्वारा बताया गया कि बरसात के कारण प्याज का उत्पादन कम हुआ है।जिस कारण प्याज बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलो महँगी मिल रही है। इसीको लेकर सरकार के द्वारा 10 से 20 रुपये सस्ती प्याज बाजार से मड़ी द्वारा स्टाल लगाकर 70 रुपए किलो बेची जा रही है।जिससे यहाँ के उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज मिल सके।प्रत्येक व्यक्ति को 2 किलो प्याज दी जा रही है।अग्रिम आदेशो तक प्याज का स्टाल लगातार लगेगा।

Share This News