FEATUREDLatestNewsउत्तर प्रदेश

यद शाहिद हुसैन की वालेदा मरहूमा अली बांदी नकवी की फातिहा की मजलिस का आयोजन संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव व्यूरो अभिषेक कुमार गौड:-

अंबेडकरनगर – अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर कस्बे में सैयद शाहिद हुसैन की वालेदा मरहूमा अली बांदी नकवी की फातिहा की मजलिस का आयोजन दिन सोमवार की सुबह मरहूम मीर तालिब हुसैन के इमामबारगाह में किया गया मजलिस का आगाज सोजखानी व पेशखानी से नैइयर हुसैन व सैफ अली ने किया। मजलिस को शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद शबाब हैदर रायबरेली इमामे जुमा लोरपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि मां दुनिया की सबसे बड़ी नेमत का नाम है मां का बहुत आला मकाम होता है उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने कर्बला के मैदान में नाना के दीन को बचाने के लिए अपना भरा घर लुटा दिया मौलाना ने कहा की फर्शे से हुसैन एक ऐसी जहां है जहां हिंदू मुस्लिम आदि तमाम समुदाय के लोग आ कर बैठते हैं और फर्शे हुसैन से कुछ सीख कर जाते हैं दुनिया में बहुत सी जालिम हुकूमतों ने अजादारी हुसैन को रोकना चाहा लेकिन ना अजादारी आज रुकी है ना कल रुकेगी बल्कि गमें हुसैन में इजाफा होता रहेगा आखरी में उन्होंने कर्बला की दर्दनाक घटनाओं का उल्लेख किया और तमाम अजादारों के आंसू सिसक सिसक कर रो पड़े वही मजलिस का समापन दोपहर बाद हुआ वही मजलिस में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This News