FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

आयुक्त कुमाऊं मण्डल राजीव रौतेला ने कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में विभिन्न विभागों में सी एम हैल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों की वी सी के माध्यम से समीक्षा की ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। मंगलवार को आयुक्त कुमाऊं मण्डल राजीव रौतेला ने कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में विभिन्न विभागों में सी एम हैल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों की वी सी के माध्यम से समीक्षा की गई । कुमाऊं मण्डल की जनपदवार समीक्षा करते हुए आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि सी एम हैल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी तथा अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर जिला,मण्डल या प्रदेश स्तर पर न आना पड़े और वह अपनी समस्याओं को ऑन लाइन सी एम हैल्प लाइन के माध्यम से दर्ज कर सकें और संबंधित विभाग उनका समाधान एक निश्चित समय पर कर सके।उन्होंने कहा कि सी एम हैल्प लाइन के अंतर्गत जो भी शिकायत ऑन लाइन प्राप्त हो रही है सम्बंधित अधिकारी संवेदनशील होकर तत्काल कार्यवाही कर प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता में एक बेहतर संदेश जाएं।उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारी को प्रतिमाह प्रथम सोमवार को जनपद स्तर पर सी एम हैल्प लाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जो अधिकारी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण गंभीरता पूर्वक नहीं कर रहा है , जिलाधिकारी उन अधिकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस देते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही हेतु संस्तुति करै। तथा उन्हें भी अवगत कराया जाय।आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि आम जनता की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण हेतु बनाए गए एप्प सी एम हैल्प लाइन में पहाड़ी जनपदों से कम समस्याएं दर्ज की जा रही है,इस हेतु सभी जनपदों में मुख्य मुख्य स्थानों खण्ड विकास कार्यालय,तहसील कार्यालय सार्वजनिक स्थानों,जिलाधिकारी कार्यालय आदि स्थानों में प्रचार प्रसार हेतु होर्डिंग्स लगाई जाय।
समीक्षा के दौरान अधिकांश समस्याएं जो जिला स्तर से निस्तारित न होकर विभाग व शासन स्तर पर एल 3 तथा एल 4 स्तर पर चली जा रही है,उक्त समस्याओं के सम्बंध में ।आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों के संबंध में त्वरित कार्यवाही करें, जो शिकायतैं एल 3 तथा एल 4 स्तर पर स्थानांतरित हो जा रही है उन शिकायतों के संबंध में स्पष्ट आख्या भी जनपद स्तर से प्रेषित की जाय। समीक्षा बैठक में सभी जनपदों से सी एम हैल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराते हुए विभिन्न सुझाव भी दिये गए,जिसमें प्रथम एल 1 स्तर पर प्राप्त शिकायत जिसका निस्तारण 7 दिन के अंतर्गत किया जाना है उक्त अवधि को 15 दिन किए जाने के सम्बन्ध में सुझाव रखा गया।उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में अनिस्तारित शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी लेने और एल-1 व एल-2 स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर एक सप्ताह से भी कम समय में निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन समीक्षा करें जिससे शिकायतकर्ता की शिकायत का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि एल-2 स्तर के अधिकारी शिकायत को डिस्पोजल हेतु एल-3 व एल-4 पर प्रेषित करने से पूर्व अपना स्पष्ट मन्तव्य रखै। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में समस्या का समाधान एल-1 स्तर पर होना है, इसलिए एल-2 स्तर के अधिकारी एल-1 स्तर पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना सुनिश्चित करें।
वी सी में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी व सी एम हेल्पलाइन के प्रभारी रविन्द्र दत्त ने कहा कि शिकायत के समाधान करने समय संबंधित शिकायतकर्ता को भी समाधान से अवगत करायें जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।उन्होंने अवगत कराया कि विशेष परिस्थितियों में आवेदन पत्रों को जिला स्तर पर बन्द एवं निस्तारण हेतु जिलाधिकारी को अधिकार प्रदान कर दिए गए।इस हेतु ऐसी परिस्थितियों में सुस्पष्ट आख्या के साथ प्राप्त शिकायतों को बंद/ निस्तारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्प लाईन के बारे में ब्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्य करने के अतिरिक्त माननीय जन प्रतिनिधियों को भी उक्त सम्बन्ध में जानकारी हेतु कार्यशालाओं के आयोजन पर कार्यवाही गतिमान है।
वी सी में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने अवगत कराया कि जनपद में सी एम हैल्प लाइन में वर्तमान तक कुल 731 शिकायतें विभिन्न विभागीय स्तर पर प्राप्त हुई ।जिनमें से 393 शिकायतें निस्तारित हो गई हैं।वर्तमान तक विभिन्न स्तर पर कुल 130 शिकायतें विभिन्न स्तर पर लंबित है इनके त्वरित निस्तारण हेतु समय समय पर समीक्षा की जा रही है।
वीसी में अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल,प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार भार्गव ,महाप्रबंधक जल संस्थान संजीव मिश्र,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ सी पी सिंह,अस्कोट दीपक गुप्ता,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा गुंज्याल,अधीक्षण अभियंता विद्युत तरुण कुमार,सिंचाई विकास श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के एल वन स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
                                           

Share This News