FEATUREDLatestNewspithoragarhuttarakhand

उत्तराखण्ड के पांच जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है। राज्य के पांच जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बेहद हल्की बर्फ भी गिर सकती है। राज्य के अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम में अचानक आये बदलाव के बाद आसमान में काले बादल दिखाई देने लगे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस होने लगी और ठंड में इज़ाफ़ा होने लगा।

Share This News