FEATUREDLatestNewspithoragarhSportsuttarakhandबेरीनाग

बेरीनाग महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क कार्यालय संवाददाता

बेरीनाग (पिथौरागढ) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण बेरीनाग में महाविद्यालय तथा बीएड विभाग के वार्षिक खेलों का आगाज हो गया है। यह प्रतियोगितायें दो दिनो तक चलेंगी।
मंंगलवार को खेल का उद्घाटन प्राचार्य डॉ सी डी सूंठा द्वारा किया तथा तकनीकी अधिकारी के रूप में डॉ0 पीसी मठपाल डॉ0 एम एस कुटियाल, डॉ0 योगेंद्र चंद्र जोशी रहे तथा समस्त प्राध्यक एवं कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई एवं इन खेलों में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया 100 मी प्रतियोगिता में बी एड से बलविंदर और बंदना ने 100 मीटर में प्रथम तथा महाविद्यालय की ओर से 100मी मे अमित तथा कंचना ने बाजी मारी। कल वॉलीबॉल तथा 800 मीटर की प्रतियोगिता बुधबार को होगी वही उपस्थित डॉ कामद कुमार डॉ ललन प्रसाद डॉ पवन कुमार डॉ धीरज खाती डॉ केडी जोशी डॉ लीलाधर मिश्रा डॉ दीपा पंत डॉ मनोज कुमार डॉ संदीप पांडे डॉ ममता जोशी डॉ पूजा डॉ पार्वती डॉ प्रतिभा डॉ अश्विनी डॉ किशोर डॉ भूपेंद्र, मानकी, विवेक, दीपक, पूजा भट्ट ,कल्पना जोशी, लता सनवाल मौजूद थे।

Share This News