चौकोडी में पर्यटक उठा रहे हैं साहसिक पर्यटन का लुप्त।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) पर्यटक स्थल चौकोड़ी में होमस्टे संचालकों ने नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने का अभियान शुरू किया है।चौकोड़ी के आसपास पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनायें हैं। मुख्य राजमार्ग के पास काफल ईको पार्क में विगत एक वर्ष से विभिन्न साहसिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।होमस्टे के संचालक तरूण मेहरा निजी संसाधनों से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।उनके द्वारा विकसित ईको पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी दिखाई देते हैं।मुख्य राजमार्ग पर चौकोड़ी से उडियारी के बीच माउंटेन क्लाईबिंग हेतु कुछ स्थल होमस्टे संचालको द्वारा चिन्हित किये हैं।इसके पास कोटना मन्दिर को जाने वाले मार्ग पर गैंडे की आकृति की एक चट्टान आजकल पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनी है।इस स्थल को विकसित करने के लिये होमस्टे संचालकों ने जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी जी को पत्र भेजा है।इसके अलावा क्षीर के झरने तक सड़क मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा रहा है।क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला चुफाल ने कहा कि पर्यटन विभाग को क्षेत्र पंचायत की बैठकों में प्रस्ताव भेजा गया है।

