FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री आज करेंगे पाली महोत्सव का शुभारंभ


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


कोरबा — महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा के ऐतिहासिक दो दिवसीय पाली शिव महोत्सव का शुभारंभ आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पाली में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। इस महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली-तानाखार के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा और जनपद पंचायत पाली के अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार भी शामिल होंगी। पाली महोत्सव में आज शाम 04:00 बजे से 07:00 बजे तक स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। रात्रि 07:00 बजे से पद्मश्री डॉ. भारती बंधु द्वारा सूफी भजन-गायन होगा एवं रात्रि 08:00 बजे से श्रीमती अलका चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी जायेगी। समारोह का समापन कल 22 फरवरी को होगा। जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली-तानाखार के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा और जनपद पंचायत पाली के अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार भी मौजूद रहेंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन कल 22 फरवरी को स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत शाम 07:00 बजे से भजन गायक प्रभंजन चतुर्वेदी का कार्यक्रम होगा। रात्रि 08:00 बजे से खुमान संगीत के नाम से प्रसिद्ध चंदैनी गोंदा के लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

Share This News