FEATUREDHealthLatestNewsछत्तीसगढ़

धरना प्रदर्शन और रैली पर लगा प्रतिबंध

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुंँगेली — कोरोना वायरस की संभावनाओं को देखते हुये मुंँगेली कलेक्टर डॉ०सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने जिले में धरना प्रदर्शन , रैली , जुलूस पर आज 15 मार्च से 05 अप्रैल तक के लिये प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त होने पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा अधोहस्ताक्षकर्ता को अवगत कराया जाये। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरकर्ता को बगैर अवगत कराये धरना प्रदर्शन , सभा , रैली , जुलूस आदि की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Share This News