FEATUREDHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी   जारी की, पीडित कर्मचारी घर से ही काम करेगे।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

देहरादून  कोरोना वायरस का कहर उत्तराखंड में भी मिल गया है।  कोरोना का पहला मरीज सामने आने के बाद उत्तराखंड में दहशत   का माहौल  है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। शासन ने एडवाइजरी   जारी कर पीडित कर्मचारी को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।  उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह उत्तराखंड में पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस अधिकारी स्पेन से ट्रेनिंग करके लौटा था। इस दौरान उसके साथ 61 अन्य अधिकारी भी विभिन्न देशों की यात्रा पर थे जो कि बीते दिनों ही उत्तराखंड लौटे और सर्दी जुकाम की शिकायत पर उनके सैंपल लेकर हल्द्वानी लैब भेजे गए थे जिसमें से एक अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं इसके बाद उत्तराखंड में दहशत फैल गई है। देहरादून में सभी कोचिंग सेंटर और एफआरआई 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिये है।वहीं खांसी बुखार जुखाम से पीडि़त कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं

Share This News