FEATUREDGadgetsGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 6 और नए मामले सामने आए ।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

 देहरादून। देश में कोरोना संक्रमण के आकड़ो धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इसमें तबलीगी जमात के अनुयायियों की संख्या ज्यादा सामने आ रही है।वहीं उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 6 और नए मामले सामने आए हैं।अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कुल 16 हो गई है। अभी तक 2 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 92 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।अब तक कुल 825 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 671 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।जबकि 138 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि अस्पतालों में 152 लोग आइसोलेशन में रखे गए हैं।जबकि 8557 लोगों को घरों में या विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। इनमें तबलीगी जमात के अनुयायियों की संख्या 296 है, जिन्हें विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। 104 अथवा राज्य कंट्रोल रूम में भी कॉल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक 619 कॉल आई है। जिनमें से 779 पर फॉलोअप किया गया है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर है। इस बीमारी की गिरफ्त में आए लोग एक-एक कर ठीक भी हो रहे हैं। अभी तक सामने आए 10 मामलों में 2 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं,  जिला प्रशासन तबलीगी जमात के अनुयायियों की खोजबीन कर रहा है और उन्हें विभिन्न संस्थानों में क्वॉरेंटाइन करके रख रहा है। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की जनता से लगातार घरों में रहने की अपील कर रही है ।

Share This News