राजस्थान में 17 और असम-गोवा में 1-1 मरीज मिला, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 500 हुआ।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
दिल्ली -देश में कोरोनावायरस के शनिवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। राजस्थान में 17 जबकि गोवा और असम में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 हजार 126 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार एक दिन में इस संक्रमण के सबसे ज्यादा 563 मामले सामने आए। इससे पहले गुरुवार को 486 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभी तक इस संक्रमण के 229 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 94 की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 902 है। इनमें से 2 हजार 650 का इलाज चल रहा है। 183 ठीक हुए हैं और 68 की मौत हो चुकी है। देश में एक हफ्ते में ही इस बीमारी के 1 हजार 973 मरीज बढ़े हैं। 29 मार्च को कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार 139 थी।

