महामारी कोरोना वायरस(कोविड-19) के दृष्टिगत थाना बेरीनाग में मस्जिदों के इमाम/धर्म गुरुओं के साथ उपजिलाधिकारी ने की बैठक।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
————————–
बेरीनाग। महामारी कोरोना(covid-19) के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं थानाध्यक्ष हेम पंत ने बेरीनाग थाना परिसर में मस्जिदों के इमाम/ धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करने का अपील की l बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना एक भयानक, वैश्विक संक्रामक रोग है, देश हित के लिए/ जनहित के लिए यह जरूरी है कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएl इस दौरान उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन के दौरान शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना हम सब का कर्तव्य हैl इसलिए हम सबको चाहिए कि सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित ना हो, यज्ञ/ पूजन/ अनुष्ठान एवं मस्जिदों में एकत्र होकर सामूहिक नवाज ना करे l उन्होंने कहा इस दौरान घरों से कतई बाहर ना निकला जाए, जो भी कार्य करना है घर के अंदर और सोशल डिस्टेंस बनाकर ही करेंl उन्होंने कहा कि घर के सभी सदस्य निरंतर अपने हाथों को सेनीटाइजर एवं कीटनाशक साबुन से धोते रहेंl खांसी जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ आती है तो तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य एवं जनपद के कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क स्थापित करेंl साथ ही साथ उन्होंने यह भी अपील किया कि इस दौरान जरूरतमंदों का मदद करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते रहेंl उन्होंने कहा प्रशासन निरंतर इसकी निगरानी कर रही हैl अभी तक इस जनपद में कोई भी पॉजिटिव संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया हैl उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रही हैl उन्होंने कहा की जरूरत सामग्री एवं खाद्य पदार्थ निरंतर लोगों तक पहुंचाया जा रहा हैl ताकि तहसील का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोने पाए l उन्होंने धर्म गुरुओं से यह भी अपील कि जो लोग बाहर शहरों से आए हैं उनके सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दिया जाए, ताकि उन्हें तत्काल क्वॉरेंटाइन किया जा सके और इस भयानक संक्रमण को रोका जा सकेl इस दौरान थाना प्रभारी हेम पंत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति समूह बनाकर कोई कार्य न करेंl इस भयानक संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना ही होगाl पुलिस प्रशासन निरंतर इसकी निगरानी कर रही हैl जनपद के समस्त सीमा रेखाओं को सीज कर दिये गये है। ताकि कोई बाहर शहरों से व्यक्ति प्रवेश ना कर सकेl जगह जगह पर बैरिकेडिंग कर लोगों से घरों में रहने की अपील कि जा रही है। ताकि आप अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहेl उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता हैl उन्होंने धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास के लोगों को निरंतर जागरूक करते रहे कि वे अपने अपने घरों में ही रहे, बाहर ना निकले तभी हम इस भयानक वैश्विक महामारी से जीत हासिल कर पाएंगेl इस दौरान उपजिलाधिकारी सौरभ गहरवार, नायब तहसीलदार पंकज चंन्दोला,थाना प्रभारी हेम पंत,एसआई सुनील सुतेडी,बिजय सिह नेगी, मस्जिद के इमाम मोहम्मद जमील, पादरी चर्च सानधूरा अनिल सिह,पूजारी आनंन्द प्रकाश उपाध्याय, शंकर दत्त पंत,तारा पंत,जीवन चन्द्र पंत आदि मौके पर उपस्थित थे l

