FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिला सहकारी बैंक ने लॉक डाउन की अवधि में ग्राहकों को बैंकिग लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल वैन का संचालन शुरू किया।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम हेतु जारी लॉक डाउन की अवधि में ग्राहकों को बैंकिग लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा अनुदानित मोबाइल वैन का संचालन प्रारम्भ किया गया है,जिसका शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक की यह बेहतर पहल है,इससे जनता को उसके घर के निकट ही बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।इस अवसर पर बैंक के सचिव व महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने बताया  कि उक्त मोबाइल वैन पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के क्षेत्रान्तर्गत निकटवर्ती गांवों में जाकर ग्राहकों को आवश्यकतानुसार लेन-देन की सुविधा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर जिला लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह गर्बियाल, सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक एल एन भट्ट,जीवन चंद्र भट्ट शाखा प्रबंधक एच एस बिष्ट,ललित शर्मा उपस्थित रहे।

Share This News