FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल ने की चारों धर्म गुरुओं के साथ बैठक।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़,कोरोना वायरस(COVID-19) को लेकर जिला प्रशासन पूर्णरूप से गंभीर है,पूरे जनपद में लॉक डाउन का अनुपालन किया जा रहा है। इस हेतु जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल द्वारा चारों धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न जानकारियों देते हुए शाशन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से इसका अनुपालन किए जाने को कहा गया।उन्होंने सभी से अपेक्षा की गई कि वह अपने स्तर से भी कोरोना वायरस के बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें तथा किसी भी सूचना से कंट्रोल रूम के नंबर 05964-226326 व हेल्पलाइन 104 पर अवगत कराएं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सोसिअल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, समय समय पर हाथ धोएं, ठंडा पानी ना पिऐं,घर पर ही बने रहें,निर्धारित समयावधि में आवश्यक सामग्री खरीदद्दारी हेतु बाजार आने पर दुकान में सामाजिक दूरी बनाए रखें, तथा जागरूक रहने के साथ ही अन्य को भी जागरूक करें।
बैठक के दौरान चारों धर्मगुरुओं के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को आस्वस्त कराया कि कोरोना के बचाव हेतु लगाए गए लॉक डाउन का पूर्ण अनुपालन किया जा रहा है सभी धर्मों के लोग अपने घरों पर ही रहकर पूजा,प्रार्थना,अरदास व नमाज अदा कर रहे हैं, इसके साथ ही सभी के द्वारा आस्वस्त किया गया कि प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में उप जिलाधिकारी तुसार सैनी,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी के जोशी,हिन्दू धर्म से नीरज कुमार जोशी,ईसाई धर्म से पादरी अजय कुमार चरन,मुस्लिम धर्म से जामा मस्जिद से मुतावली अख्तर अली,सिख धर्म से हरजीत सिंह बाबा उपस्थित रहे।

 

Share This News