कनिका कपूर ने दी कोरोना को मात, छठी रिपोर्ट निगेटिव, डिस्चार्ज 14 दिन घर में क्वारंटीन रहेंगी।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
लखनऊ: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की छठी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। वह अब कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो गईं हैं। उनकी छठी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद लखनऊ के पीजीआई अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं, जिसके बाद ये मामला सामने आया। वह 20 मार्च से अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान एक के बाद एक लगातार चार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कनिका के परिजन और फैंन्स भी चिंता बढ़ने लगी थी। इसके बाद पांचवीं रिपोर्ट जब नेगेटिव आई तो सबने राहत की सांस ली। इसके बाद छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद कनिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। हालाँकि, डिस्चार्ज के बाद भी कनिका 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहेंगी।अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद अब कनिका कपूर की परेशानी और बढ़ने की संभावना हैं। कनिका कपूर के खिलाफ पुलिस में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन पर आरोप है कि, कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए निर्देश के बावजूद कनिका ने शहर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कनिका कपूर के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज है। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दर्ज की गयी है।

